फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two youths who came to immerse the idol were swept away in the Ganga but were rescued

Hapur News: मूर्ति विसर्जन करने आए दो युवक गंगा में बहे, बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths who came to immerse the idol were swept away in the Ganga but were rescued
ब्रजघाट। रविवार की शाम को दिल्ली के कुछ श्रद्धालुओं का जत्था गणपति की प्रतिमा लेकर गंगानगरी में विसर्जन करने के लिए पहुंचा । मुख्य घाट पर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से वापस भेज दिया। इसके बाद युवाओं का जत्था वहां से निकल कर श्मशानघाट पर पहुंच गया। जहां वह बिना नाव लिए ही गंगा की जलधारा में मूर्ति विसर्जन करने के लिए उतर गए। इस दौरान तेज बहाव के कारण दो युवक अचानक गंगा में बहने लगे। जिन्हें देखकर उनके साथियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तट पर मौजूद गोताखोर मोटरबोट लेकर गंगा में उतर गए। जिन्होंने दोनों युवकाें को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद जत्था बिना मूर्ति विसर्जन किए वहां से चला गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। गंगा में मूर्ति विसर्जन करने आ रहे श्रद्धालुओं को गंग नहर पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed