फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two youths sexually assaulted their real sisters

Hapur News: सगी बहनों के साथ दो युवकों ने किया यौन शोषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Two youths sexually assaulted their real sisters
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी दो सगी बहनों को दो युवक बहला फुसलाकर गाजियाबाद के दो अलग-अलग होटलों में ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने दोनों का यौन शोषण किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दोनों की अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने दोनों के साथ कई बार यौन शोषण किया। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2024 से उनकी दो पुत्रियां गाजियाबाद के डासना स्थित एक कॉलेज में बीबीए का कोर्स कर रही हैं। उनकी पुत्रियां रोजाना की तरह गांव से निजी वाहन से कॉलेज आना जाना करती हैं। गांव का ही एक युवक उनकी बड़ी पुत्री व दूसरे गांव का दूसरा युवक उनकी छोटी पुत्री को बहला फुसलाकर गाजियाबाद के दो अलग-अलग होटलों में ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों युवकों ने उनकी पुत्रियों के साथ यौन शोषण किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में एक युवक के चाचा का पूरा सहयोग प्राप्त है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed