फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two trains canceled due fog, many late

कोहरे के चलते दो ट्रेनें रद्द, कई लेट

Wed, 21 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 21 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two trains canceled due  fog, many late
कोहरे के चलते दो ट्रेनें रद्द - फोटो : Demo Pic

कोहरे के चलते बुधवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। दो ट्रेनें रद्द हो गईं, जबकि कई ट्रेनें घंटों लेट पहुंचीं। बुधवार को फैजाबाद से चलकर दिल्ली जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस और लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस रद्द रहीं।

विज्ञापन


इसके अलावा इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब दो घंटे लेट पहुंची। पदमावत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। मेरठ से चलकर लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग आधा घंटे की देरी से आई। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed