फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two miscreants of mobile snatching and theft gang arrested, ten mobiles recovered

Hapur News: मोबाइल छिनैती व चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, दस मोबाइल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of mobile snatching and theft gang arrested, ten mobiles recovered
हाफिजपुर। थाना पुलिस ने बाइक किनारे खड़े व होटलो और ढाबे पर अपने वाहन लगाकर सोने वाले चालकों से मोबाइल छिनैती व चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी व उनकी टीम ने सलीम निवासी गांव खेडकी व अमन निवासी गांव दीपा जलालपुर जिला बिजनौर को रामपुर अंडरपास के नीचे से गिरफ्तार किया। थाना पुलिस की टीम मंगलवार को रामपुर अंडरपास के नीचे दिल्ली रोड की तरफ चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर आते हुए दो व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस को देख बाइक सवार कुछ दूर पहले से ही बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले काफी समय से वह मोबाइल छिनैती व चोरी करने का अपराध करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दोनों हाईवे पर खड़े लोगों व होटलों और ढाबे पर अपने वाहन लगाकर सो रहे चालकों व परिचालकों को अपना निशाना बनाते आ रहे हैं। वह लोगों से मोबाइल छीनकर व चोरी कर अपनी बाइक से फरार हो जाते थे। पुलिस ने बरामद की बाइक को वह घटना में प्रयोग करते थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने छिनैती व चोरी किए हुए आठ मोबाइल बरामद किए हैंं। इनके अलावा दो मोबाइल दोनों आरोपियों के हैं।


सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के आरोपी हैं। पुलिस टीम आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जिला हापुड़ व अन्य जिलों से जानकारी कर रही है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed