फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   two group fight for ashram

Hapur News: आश्रम पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े

Wed, 15 Jan 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
two group fight for ashram
ब्रजघाट। ब्रजघाट में आश्रम की भूमि पर कब्जा लेने गए मालिकों को किराएदार के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होेंने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया, तो किराएदार महिला ने परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सात लोगों ने गंगानगरी के आश्रम का बैनामा काफी समय पहले कराया था, उस आश्रम में महिला परिवार के साथ किराएदार के रूप में रह रही है। बैनामा करने के बाद महिला को आश्रम को खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन मामला सिविल कोर्ट में चला गया। तीन माह पूर्व सिविल कोर्ट ने फैसला बैनामा कराने वाले लोगों के पक्ष में देकर किराएदार को आश्रम खाली करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी आश्रम खाली नहीं हो सका। बुधवार को खरीदार पक्ष के लोग आश्रम को खाली कराने के लिए पहुंच गए। जहां किराएदार महिला और उसके परिजनों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। वहीं हंगामा करते हुए महिला ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जिस कारण वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला के साथ चार लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed