{"_id":"65e203975656622c58093f01","slug":"two-brothers-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108230-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धीरखेड़ा में बाइक सवार सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धीरखेड़ा में बाइक सवार सगे भाइयों को वाहन ने रौंदा, मौत
Fri, 01 Mar 2024 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Mar 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पास अज्ञात वाहन ने गांव पांची निवासी बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया। इसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई अपनी बीमार मां को गांव असौड़ा में चिकित्सक को दिखाने के लिए बाइक से जा रहे थे।
गांव निवासी कन्हैया ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात में उसका भाई कृष्ण (23) व अशोक (18) बाइक से अपनी बीमार मां को गांव असौड़ा में चिकित्सक को दिखाने जा रहे थे। इन्होंने अपनी मां को ऑटो में बैठाकर असौड़ा पैंठ के लिए जाने के लिए कहा और दोनों बाइक पर सवार होकर असौड़ा आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कृष्ण व अशोक की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। कृष्ण शादीशुदा और अशोक अविवाहित था। कृष्ण की पत्नी सुधा व डेढ़ वर्ष का बेटा है। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। थाना क्षेत्र हापुड़ सीमा पर होने के कारण मेरठ जिले के खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
11 वर्ष पहले कुएं की ढांग की नीचे दबकर पिता, दादा व चाचा की हुई थी मौत
कन्हैया ने बताया कि ग्यारह वर्ष पहले उसके पिता सुनील, दादा मुकंदी व चाचा सुंदरपाल पास के ही गांव खासपुर में कुएं से ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच अचानक कुएं की ढांग गिर गई। इसके नीचे दबकर तीनों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही उसकी मां पुष्पा ने बड़े ही कष्टों से परिवार का पालन पोषण किया था। बृहस्पतिवार की देर शाम हुए इस हादसे ने उसकी व परिवार की सभी खुशियां उजड़ गई।