फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   transfer of policemen

Hapur News: जिले में छह निरीक्षक समेत 81 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Thu, 14 Dec 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 14 Dec 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
transfer of policemen
हापुड़। एसपी अभिषेक वर्मा ने छह निरीक्षक समेत 81 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। ये आदेश लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी द्वारा जारी आदेशों के तहत निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक राजीव सक्सेना को पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी डायल 112, प्रभारी यूपी डायल 112 मुनेश प्रताप सिंह को प्रभारी चुनाव सैल, निरीक्षक योगेंद्र सिंह को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी नारकोटिक्स सेल, निरीक्षक ऋषि पाल सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना हापुड़ नगर, निरीक्षक मनोज बालियान को गढ़मुक्तेश्वर अतिरिक्त निरीक्षक थाना पिलखुवा बनाया है।

जबकि उपनिरीक्षक इंद्रकांत को चौकी प्रभारी सिकंदर गेट से चौकी प्रभारी ब्रजघाट, अरुण कुमार चौकी प्रभारी मेरठ गेट से थाना गढ़मुक्तेश्वर, विकेश कुमार चौकी प्रभारी नंगौला से थाना सिंभावली, जसवंत सिंह चौकी प्रभारी साइलो प्रथम से चौकी प्रभारी झड़ीना, हरी कुमार चौकी प्रभारी रेलवे रोड से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हापुड़ नगर, सुशील कुमार चौकी प्रभारी टीपी नगर से चौकी प्रभारी सिखैड़ा (पिलखुवा), महेश कुमार को थाना हापुड़ नगर से थाना कपूरपुर, पुष्पेंद्र सिंह हापुड़ नगर से थाना कपूरपुर, अजित कुमार चौकी प्रभारी जदीद को थाना बहादुरगढ़, मुनेंद्र कुमार चौकी प्रभारी एसएसवी को थाना सिंभावली, आफताब अली थाना हापुड़ नगर से थाना गढ़मुक्तेश्वर, नितिन चौधरी थाना हापुड़ नगर से चौकी प्रभारी गढ़ गेट हापुड़, सुरेंद्र सिंह को थाना हाफिजपुर, महाराज सिंह को थाना हापुड़ देहात से थाना गढ़मुक्तेश्वर, दिनेश गौतम चौकी प्रभारी साइलो-2 से थाना पिलखुवा, दिलशाद चौकी प्रभारी एटूजेड से थाना सिंभावली, मोहम्मद परवेज थाना हापुड़ देहात से थाना गढ़मुक्तेश्वर, जब्बार अहमद थाना बाबूगढ़ से थाना धौलाना, अश्वनी कुमार थाना बाबूगढ़ से चौकी देहरा थाना धौलाना तैनात किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा उपनिरीक्षक सुरेश कुमार को थाना बाबूगढ़ से थाना गढ़मुक्तेश्वर, अश्वनी नगर-2 को थाना बाबूगढ़ से पिलखुवा, महंत राज यादव चौकी प्रभारी मुदाफरा से थाना सिंभावी, जयवीर भडऩा थाना बाबूगढ़ से कपूरपुर, प्रमोद कुमार थाना सिंभावली से पिलखुवा, अनिल बाबू थाना सिंभावली से हापुड़ नगर, नवनीत सिंह थाना सिंभावली से हापुड़ नगर, पिंटू कुमार थाना सिंभावली से हाफिजपुर, करणवीर गढ़मुक्तेश्वर से धौलाना, विवेक चौहान थाना गढ़मुक्तेश्वर से चौकी प्रभारी रेलवे रोड, शैलेंद्र कुमार थाना गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ देहात, सौरभ गंगवार गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ नगर, विपिन कुमार गढ़मुक्तेश्वर से हाफिजपुर, लोकेंद्र कुमार गढ़मुक्तेश्वर से धौलाना, धर्मेंद्र सिंह गढ़मुक्तेश्वर से कपूरपुर, प्रमोद कुमार बहादुरगढ़ से थाना देहात, कुसुुमपाल सिंह बहादुरगढ़ से चौकी प्रभारी ततारपुर, विजयपाल सिंह बहादुरगढ़ से हापुड़ देहात, ज्ञान सिंह थाना हाफिजपुर से थाना गढ़मुक्तेश्वर, अजित सिंह चौकी प्रभारी ब्रजनाथपुर से चौकी प्रभारी कस्बा गढ़मुक्तेश्वर, धर्मपाल सिंह थाना हाफिजपुर से थाना बाबूगढ़, विरेश कुमार हाफिजपुर से सिंभावली, विनय भारद्वाज हाफिजपुर से बहादुरगढ़, योगेंद्र सिंह हाफिजपुर से गढ़मुक्तेश्वर, अतुल कश्यप कपूरपुर से बहादुरगढ़, देवेंद्र वन थाना कपूरपुर से बहादुरगढ़, मनोज सहरावत चौकी प्रभारी सपनावत से चौकी एटूजेड थाना हापुड़ देहात, श्यौराज सिंह धौलाना से सिंभावली, चिंकू सैनी चौकी प्रभारी देहरा से गढ़मुक्तेश्वर, कंवर सिंह धौलाना से सिंभावली, सुशील कुमार धौलाना से गढ़मुक्तेश्वर, राजीव कुमार चौकी प्रभारी बस अड्डा पिलखुवा से थाना गढ़मुक्तेश्वर, कमल कुमार पिलखुवा से थाना सिंभावली, लाखन सिंह पिलखुवा से हापुड़ नगर, जतिन शर्मा चौकी प्रभारी कॉलेज गेट पिलखुवा से चौकी प्रभारी नंगौला, महिला उपनिरीक्षक अनुराधा महिला थाना से थाना पिलखुवा, मनोज कुमार पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी यूपीएसआईडीसी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed