फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   transfer of nagar palika clerk

Hapur News: नगर पालिका में पांच लिपिकों का कार्य क्षेत्र बदला

Thu, 20 Jun 2024 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Jun 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
transfer of nagar palika clerk
हापुड़ । नगर पालिका में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। अचानक हुए बदलावों से नगर पालिका में अफरा-तफरी की स्थिति है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने यह बदलाव किए हैं। जिसमें सहायक लेखाकार हर्ष गोयल को सालों बाद मलाईदार कुर्सी से हटाया गया है। उन्हें लेखा विभाग व पेशकार अधिशासी अधिकारी की जगह अब पुस्तकालय लिपिक व खजांची का कार्य दिया गया है। लिपिक कृष्ण कुमार को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ अग्रिम आदेशों तक पेशकार अधिशासी अधिकारी का कार्य भी अस्थाई रूप से दिया गया है। लिपिक संजय त्यागी को निर्माण विभाग से लेखा विभाग, लिपिक संजय अग्रवाल को स्वास्थ्य अधिष्ठापन लिपिक व पुस्तकालय लिपिक से स्वास्थ्य अधिष्ठापन लिपिक का कार्य और लिपिक दीपेंद्र कुमार को कर विभाग, अनुज्ञापन विभाग एवं खजांची से कर विभाग व अनुज्ञापन विभाग का कार्य दिया गया है। सभी को आदेश की कॉपी के साथ ही उनके नवीन ड्यूटी स्थल तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। कार्यभार ग्रहण न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed