{"_id":"669021883c0a2359860f2436","slug":"transactions-worth-crores-were-done-by-opening-accounts-in-two-banks-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112566-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बैंकों में खाते खुलवाकर कर किया करोड़ों का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बैंकों में खाते खुलवाकर कर किया करोड़ों का लेनदेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। साइबर ठगों ने गांव नूरपुर निवासी एक युवक के नाम का खाता दो बैंकों में खोलकर उससे करोड़ों रुपये का लेनदेन कर डाला। पुलिस उसके पास तक पहुंची तो उसे खातों के बारे में जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी पदम सिंह ने बताया कि उनके भाई नरेश कुमार ने अपना कोई भी खाता महेंद्रा कोटक बैंक दिल्ली शाखा में नहीं खुलवाया था। 30 अप्रैल की शाम को तेलंगाना पुलिस ने उनसे संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि उनके भाई नरेश कुमार के बैंक में दो खाते सूर्य इंटरप्राइजेज के नाम से नौ फरवरी 2024 को खोले गए हैं। इसी प्रकार के दो खाते एचडीएफसी बैंक में हैं तथा 26 फरवरी 2024 को सेक्टर 18 नोएडा में खोले गए, जिसमे करोड़ों का लेनदेन किया गया है। उसके भाई नरेश कुमार के आधार कार्ड में पता ग्राम नूरपुर जिला हापुड़ का है।
इन खातों में ऑनलाइन साइबर ठगी का पैसा मंगवाया गया है। जबकि उसके भाई ने इनमें से कोई भी खाता नहीं खुलवाया है और न ही खाते का इस्तेमाल किया है। साइबर ठगों ने बैंक के कर्मचारियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्य किया गया है। उसके भाई का एक व्यक्तिगत खाता महेंद्रा कोटक में है जो कि 29 अगस्त 2017 से संचालित है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि कहना है कि तहरीर पर धोखाधड़ी की धारा 420 व 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।