{"_id":"68962c806cd4898e9d063154","slug":"train-schedule-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128516-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, यात्री हुए बेहाल
Fri, 08 Aug 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रक्षाबंधन से पूर्व दूर दराज नौकरी, व्यवसाय करने वाले लोगों की वजह से शुक्रवार को ट्रेनों में भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने उन्हें काफी परेशान किया। शुक्रवार को काशी विश्वनाथ, पद्मावत, नौचंदी, गरीब रथ, अवध असम एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें लेट रहीं।
शनिवार को बनारस से चलकर नई दिल्ली को जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन को जा रही पद्मावत एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट, प्रयागराज संगम से सहारनपुर जंक्शन को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट, मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मेमू एक घंटा, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से रेलवे स्टेशन आई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य और विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के चलते ट्रेनों का संचालन पीछे से ही प्रभावित चल रहा है।