फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Train operations affected by a three-hour block.

Hapur News: तीन घंटे के ब्लॉक से प्रभावित हुआ ट्रेनों का संचालन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Train operations affected by a three-hour block.
ब्लॉक के कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
हापुड़। हापुड़-गाजियाबाद रेलखंड के बीच परतापुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को तीन घंटे का ब्लॉक रहा। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और रेल यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को ब्लॉक लेकर अंडरपास निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

पिलखुवा के परतापुर रेलवे अंडरपास पर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की दिशा में जाने वाली रेलवे लाइन के नीचे सीमेंट के बॉक्स स्थापित किए गए। इसके चलते सुबह 9:35 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक ब्लॉक रहा। इससे इस दौरान रेलवे लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों को रास्ते में धीमी गति से संचालित किया गया। इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेनों के संचालन पर भी प्रभाव पड़ा साथ ही रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बरेली जंक्शन से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे, कासगंज जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, लालकुआं जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस चार घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट, दिल्ली जंक्शन से कोटद्वार को जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जंक्शन जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस एक घंटा, आनंद विहार टर्मिनल से लाल कुआं जंक्शन जा रही लालकुआं एक्सप्रेस एक घंटा, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से संचालित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि अंडरपास निर्माण के कारण तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही नियंत्रित कर संचालित किया गया।


आज डाउन लाइन पर रहेगा ब्लॉक
गाजियाबाद से हापुड़ की तरफ जाने वाली डाउन लाइन पर शुक्रवार को ब्लॉक रहेगा। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण के लिए कार्य किया जाएगा। ऐसे में शुक्रवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed