फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers unite in opposition to the railway line survey

Hapur News: रेलवे लाइन सर्वे के विरोध में एकजुट हुए किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers unite in opposition to the railway line survey
गांव वैठ में किसान मजदूर यूनियन की बैठक में आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा का स्वागत
सिंभावली। गढ़ तहसील क्षेत्र में नई रेलवे लाइन के लिए भूति अधिग्रहण के सर्वे के विरोध में गांव वैठ में किसान-मजदूर संगठन की बैठक हुई, जिसमें आरपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने भी प्रतिभाग किया। किसानों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष छोटे खां ने कहा कि गाजियाबाद-मुरादाबाद की ओर नई रेलवे लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। जिसके लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर शासन के निर्देश पर तहसील स्तर से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नई रेलवे लाइन में सिखेड़ा, रतूपुरा, वैठ, फुलड़ी, अठसैनी, सरूरपुर, गढ़ बांगर समेत अन्य कई गांवों की जमीन अधिग्रहण होगी। छोटे खां ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और नए राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य परियोजनाओं में पहले ही क्षेत्र के किसानों की जमीन बड़े स्तर पर शासन ने ले ली है। नया सर्वे आबादी और खेती की जमीन का चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी उपजाऊ भूमि इस तरह ली जाती रही, तो खेती कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा। वहीं, किसान की आजीविका भी खत्म हो जाएगी। संजय सिन्हा ने कहा कि रेलवे लाइन का विस्तार जरूरी है। लेकिन, क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर वह उनकी बात पीएम व रेल मंत्रालय तक पहुंचाएंगे। इस दौरान फकरे आलम, विनोद कुमार सागर, अतहर खां, अजहर योगेश शर्मा, हबीबुर्रहमान, मोनिश आजाद समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed