फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BKU stages sit-in at power station; farmers vent anger over unresolved issues

Hapur News: बिजलीघर पर भाकियू का धरना, समस्याओं के समाधान न होने पर गरजे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
BKU stages sit-in at power station; farmers vent anger over unresolved issues
सिंभावली बिजलीघर के घेराव में मौजूद भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
सिंभावली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से बृहस्पतिवार को सिंभावली स्थित बिजली उपकेंद्र पर मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने गन्ना भुगतान, बिजली आपूर्ति समेत अन्य समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया और इनके जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने की। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान समय से नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आईआरपी से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द कराने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार करने की मांग भी उठाई। बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उपैड़ा बिजलीघर के ऊर्जा निगम के एसडीओ विनेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को अपने बीच जमीन पर बैठाकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग रखी। जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होगा। पंचायत में सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश त्यागी, वीरेंद्र सिंह, गुलजार खां, कैप्टन राजेश चौधरी, पीके वर्मा, रिजवान तोमर, प्रदीप चौधरी और पंकज चौधरी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed