फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   train late due to rain

Hapur News: बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल

Tue, 11 Jul 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
train late due to rain
हापुड़। बारिश से पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में भी परेशानी बढ़ने लगी है। जगह-जगह रेलवे लाइनों पर पानी भर जाने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है और रफ्तार धीमी हो गई है। मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


बारिश से अंबाला रेलवे मंडल में रेलवे लाइन डूब जाने के कारण सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार को भी रद्द रही। जबकि बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अप डाउन पांच घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस व रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, डिबरूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटा, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मेमू एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से आई। इसके अलावा आला हजरत, मेरठ खुर्जा पैसेंजर ट्रेन में अपने निर्धारित समय से देरी से आई। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही अपना समय बिताना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मौसम के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसके कारण ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


बसों की तलाश में भटके यात्री-

कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ रोड पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। जिसके बाद भारी वाहनों के साथ ही बसों को भी शहर के बाहर से ही निकाला गया। मेरठ जाने वाले यात्रियों को किठौर मार्ग से होते हुए निकाला गया, जबकि बुलंदशहर जाने वाली बसों को भी ततारपुर बाईपास से निकाला गया। ऐसे में शहर में यात्री अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए बसों की तलाश में भटकते रहे। मेरठ तिराहा, तहसील चौपला, बस अड्डा में यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed