{"_id":"654528ec7e98a0c1fb098da8","slug":"traffic-police-challan-a-tractor-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4525-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के काटा दो हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के काटा दो हजार का चालान
Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गांव सलाई निवासी व्यक्ति के ट्रैक्टर का चालान बिना हेलमेट का काट दिया गया। जब उसके पास दो हजार का चालान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।
सिलाई निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि उसका ट्रैक्टर घर पर खड़ा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर उसके मोबाइल पर मेसेज आया तो पता चला कि ट्रैक्टर का बिना हेलमेट के कारण दो हजार रुपये का चालान काट दिया गया है। हालांकि चालान पर फोटो बाइक का है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चालान किसी गलती के कारण हुआ है, लेकिन इससे खुशी मोहम्मद चिंता में है। इस संंबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किसी तकनीकी गलती के कारण ऐसा हुआ होगा, ऐसे चालान खुद निरस्त हो जाते हैं।