{"_id":"6425c17762e6b5ed2f0bcb96","slug":"tractor-bumped-cart-child-dead-hapur-news-c-30-1-66456-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुग्गी में सवार बच्चे की मौत, 11 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुग्गी में सवार बच्चे की मौत, 11 लोग घायल
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना । थाना क्षेत्र गांव कंदोला में आयोजित मेले में भैंसा बुग्गी में सवार एक ही परिवार के लोगों को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बुग्गी में सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए, जिसमें एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
गांव ककराना निवासी प्रदीप का परिवार बुग्गी में सवार होकर कंदोला में आयोति मां दुर्गा मेला में जा रहा था। बुग्गी में एक ही परिवार के 12 लोग सवार थे। जैसे ही बुग्गी धौलाना पिलखुवा मार्ग पर प्रताप द्वार के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बुग्गी में सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। सिर मे चोट लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके ताऊ की पुत्री काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा बुग्गी में सवार अन्य दस लोग भी घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां काजल की हालत गंभीर होने पर उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। थाना निरीक्षक प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।