{"_id":"64d7bace76a925f996051117","slug":"tractor-and-bike-accident-child-died-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2023-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्चे की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्चे की मौत, दंपती घायल
Sat, 12 Aug 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तोड़ी निवासी दंपती व उसके पुत्र को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें पुत्र की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हैं।
हापुड़ निवासी मुर्सलीन ने बताया कि आठ अगस्त को उसका साला नूर हसन अपनी पत्नी शहाना उर्फ सूकी और पुत्र अन्नान के साथ बाइक पर तोड़ी से थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सलाई के लिए जा रहा था। ततारपुर बाईपास के पास एक टैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अन्नान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।