फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tomato price go down

Hapur News: मंडी में दस रुपये और गिरे टमाटर के भाव, बाजार में अंतर बरकरार

Tue, 18 Jul 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 18 Jul 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
tomato price go down
हापुड़। टमाटर के दामों की स्थिति मंडी में आवक बढ़ने के साथ सुधर रही है, जबकि बाजार में अभी भी महंगी दरों पर ही बिक रहा है। मंडी और बाजार के दामों में बड़ा अंतर है। हालांकि अगले कुछ दिनों में टमाटर के भाव की स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके अलावा बाजार में दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन

हापुड़ की नवीन मंडी में टमाटर की आवक बढ़ गई है। बंगलुरू के अलावा अब हिमाचल से टमाटर आना शुरू हो गया है। जो मंडी में थोक में 70 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है। फुटकर में भी टमाटर की कीमतों में कमी आई है, लेकिन बाजार और मंडी के भावों में अभी भी अंतर बना हुआ है। बाजार में टमाटर अभी भी 110 रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में लोगों ने अभी भी टमाटर से दूरी बनाकर रखी हुई है। टमाटर के बाद अदरक के दाम भी बढ़ रहे हैं। बाजार में अदरक के दाम 300 रुपये किलो हैं। जबकि धनिया और हरी मिर्च और आलू के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर सब्जियों के बढ़े दामों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। गृहणियां महंगी सब्जियों की खरीदारी से परहेज कर रही हैं।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता किशोर ने बताया कि महंगी सब्जियों से लोग थोड़ा परहेज जरूर कर रहे हैं। लेकिन जरूरी सब्जियों की बाजार में मांग बनी हुई है। टमाटर, अदरक, धनिया जैसी सब्जियों के दाम अब नीचे खिसक रहे हैं। जल्द ही भाव सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी में नहीं लगे टमाटर के काउंटर

सरकार ने दिल्ली एनसीआर में सस्ते टमाटर के काउंटर खोले जाने की बात कही थी, लेकिन अभी तक काउंटर नहीं खोले गए हैं। इसे लेकर लोगों में रोष है। मंडी सचिव नीलिमा गौतम का कहना है कि फिलहाल टमाटर की स्थिति सामान्य होने की ओर जारी है। मंडी में टमाटर की आवक बढ़ी है और दामों में भी काफी गिरावट आई है। फिलहाल सरकार की ओर से काउंटर खोले जाने के आदेश नहीं मिले हैं।



बाजार में सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो ---

टमाटर - 110

हरी मिर्च -100

अदरक -300

प्याज -30

धनिया -200

लहसुन -200

लौकी - 50

तौरी -50

आलू -20

बैंगन -80

नींबू -80

काशीफल -30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed