फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   toll worker misbehave

Hapur News: टोल कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप, भाकियू ने किया हंगामा

Sat, 18 Jan 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
toll worker misbehave
पिलखुवा। छिजारसी टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। किसी तरह पुलिस व टोल प्रबंधक ने किसानों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को टोल प्लाजा पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिलाध्यक्ष फुरकान किसी कार्य से हापुड़ आ रहे थे। टोल प्लाजा पर बिना किसी कारण दो टोल कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने हापुड़ जिलाध्यक्ष से की थी। इसके बाद वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ टोल पर पहुंचे और जमकर हंगामा कर दिया। इस बीच टोल प्लाजा पर लंबा जाम भी लग गया था। टोल प्रबंधक अमित गौड़ ने बताया कि उनके किसी कर्मचारी द्वारा अभद्रता नहीं की गई, बल्कि कार्यकर्ताओं ने धरना देकर टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति पैदा की है। इस अवसर पर फुरकान, इरफान, शमशाद, अब्दुल, आसिफ रजा, वसीम, सानू व आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed