{"_id":"572b681d4f1c1b4c625ccf93","slug":"today-scrutiny-withdrawal-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी कल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 05 May 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन गुरुवार को सभी पदों पर नामांकन के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। छह मई को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
सात मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, 13 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतदान समाप्त होने के आधा घंटे बाद मतगणना शुरू होगी, जो मतों की गिनती खत्म होने तक चलेगी।
विज्ञापन
प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रचार में जुट गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी केशव त्यागी और सचिव पद के प्रत्याशी अजित चौधरी ने अपने गुट के प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी सुशील कुमार शर्मा और सह चुनाव अधिकारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि नामांकन के बाद अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिसौदिया और केशव कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सोती, प्रमोद कुमार शर्मा, कृष्णकांत गुप्ता,
उपाध्यक्ष (2 पद )पर वेद प्रकाश, मोहम्मद शाहिद, अजय सैनी, सचिव पद पर रविंद्र सिंह निमेष, अजित सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर नगेंद्र सिंह त्यागी, यतीश कुमार शर्मा, दिलशाद चौधरी, सहसचिव प्रशासन पद पर विजय कुमार अग्रवाल, श्रीराम प्रजापति, देवव्रत शर्मा, धर्मेंद्र कुमार,
सहसचिव प्रकाशन पर शहजाद अली, विकास कुमार त्यागी, वीरेंद्र सिंह सैनी, सहसचिव पुस्तकालय अनवर अली, वीरेंद्र सिंह सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ सदस्य (6 पद) के लिए दिनेश कुमार तोमर, राजवीर सिंह त्यागी, कृष्णचंद, लाल सिंह आगौर, नरेंद्र सिंह तोमर,
रमेश चंद लोधी, शीशपाल सिंह शिशोदिया, धर्मपाल सिंह, कनिष्ठ सदस्य (6 पद) संजीव कुमार, किशन पाल सिंह कश्यप, बब्लू कुमार सैनी, दिनेश कुमार, तनवीर आलम, आलोक शर्मा, रघुबीर सिंह, अनिल कुमार वर्मा अक्षय कुमार गुप्ता, तहजीब ने नामांकन दाखिल किया है।