फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Today delhi-moradabad MEMU run.

आज से पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली-मुरादाबाद के बीच मेमू

Wed, 16 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 16 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Today delhi-moradabad MEMU run.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद से दिल्ली के बीच मेमू ट्रेन का सपना देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बृहस्पतिवार को रेल राज्यमंत्री मुरादाबाद में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। इस ट्रेन के चलने से हापुड़ के सैकड़ों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


कुछ समय पूर्व गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया गया है। इसके बाद यात्री इस ट्रेन पर ईएमयू का संचालन करने की मांग उठा रहे थे। लेकिन जब ईएमयू के लिए कोई बात नहीं बनी तो यात्रियों ने मेमू (मल्टीपल इलेक्ट्रिक मोटर यूनिट) चलाने की मांग की।
विज्ञापन


हालांकि रेल बजट में रेल मंत्री ने मेमू ट्रेन चलाने का कोई आश्वासन नहीं दिया था। बावजूद इसके इस ट्रैक पर एक मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मुरादाबाद में मुरादाबाद से दिल्ली के बीच मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मेमू चलने से सैकड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेमू ट्रेन का स्टॉपेज हापुड़ में भी होगा। ट्रेन को चलाने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए मंडल को रैक भी प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed