फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tiranga made aware.

मोनाड विवि में तिरंगा बनाकर किया जागरूक

Thu, 09 Feb 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 09 Feb 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Tiranga made aware.
तिरंगा बनाकर किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला

मोनाड विवि में मतदाता स्वीप के तहत तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विवि के छात्रों, शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित जिले के कई स्कूल कॉलेजों के लगभग पांच हजार लोगों ने केसरिया, हरा व सफेद रंग का कैप पहनकर मानव श्रंखला के माध्यम से तिरंगा झंडा बनाया।

विज्ञापन


इसका छायांकन ड्रोन कैमरे से किया गया। इस दौरान चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक आर सेलवन और मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और स्थायी सरकार के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन


मतदान के प्रति उदासीनता लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। मतदान दिवस को अवकाश के रूप में नहीं लेना चाहिए। स्वयं मतदान कीजिए परिवार के सदस्यों से करवाएं और पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अनिवार्य मतदान की शपथ लेते हुए राष्ट्रगान भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ-साथ विवि के कुलसचिव कर्नल डीपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी मनीष गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. संगीता दयाल, मुख्य नियंता डॉ. प्रशांत आर्यन, अनुज गुप्ता, सचिन भाटी का सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed