Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three year jail in rape

Hapur News: किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को तीन वर्ष की सजा

Sat, 27 Sep 2025 06:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

हापुड़ में विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी इरकान को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे तीन वर्ष सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी। इस फैसले से पीड़िता के परिवार में संतोष है।

विज्ञापन
three year jail in rape

विस्तार

हापुड़। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को तीन वर्ष सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। पीड़िता ने दो जुलाई 2021 को सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि वह एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है। दो जुलाई 2021 को वह अपने घर से जंगल में घास लेने जा रही थी। सुबह करीब दस बजे जब वह चमन के खेत के पास पहुंची तो उनके गांव का ही इरकान उसे मिला और जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो इरकान उसका हाथ छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने घर आकर यह बात अपने माता पिता को बताई। इसके बाद वह परिजन के साथ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश(पाॅक्सो एक्ट) ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने अभियुक्त इरकान का सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed