फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three members of an inter-district gang involved in vehicle theft arrested in NCR

Hapur News: एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय तीन सदस्य गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three members of an inter-district gang involved in vehicle theft arrested in NCR
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों से वाहन चोरी कर उनके चेसिस व इंजन नंबरों से छेड़छाड़ कर लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गईं दो बुलेट समेत सात बाइक, तीन फर्जी नंबर प्लेट व मोहर और अवैध असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार व उनकी टीम ने दानिश उर्फ समीर निवासी नई बस्ती मवाना रोड थाना किठौर जिला मेरठ, अजय उर्फ बब्बू निवासी गांव भटैल थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ व सद्दाम निवासी मोहल्ला वगडान बिलाल मस्जिद के पास थाना मसूरी जिला गाजियाबाद को गोंदी सलाई कट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बुलेट व बाइक चोरी कर उनके चेसिस व इंजन नंबरों से छेड़छाड़ कर फर्जी कागजात तैयार कर उन्हें लोगों को बेचकर लाभ कमाते थे। तीन आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ जिला हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर व मेरठ में चोरी आदि के करीब 56 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आरोपी दानिश उर्फ समीर पर 25, अजय उर्फ बब्बू पर 21 और आरोपी सद्दाम पर दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed