फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Three graves found in the cemetery head missing from two dead bodies

हापुड़: कब्रिस्तान में मिलीं तीन कब्रें खुदी, दो शवों के सिर गायब

Thu, 04 Feb 2021 09:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 04 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Three graves found in the cemetery head missing from two dead bodies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक कब्रिस्तान में तीन कब्र खुदी पाए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दो शवों के सिर गायब हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव डूहरी स्थित एक कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक अपनी मां की कब्र पर गया था, जहां उसने तीन कब्रें खुदी देखीं। घटना की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी।
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों ने दावा किया कि दो शवों के सिर गायब थे। इस बीच, पुलिस ने मौके पर पहुंच कब्रें ठीक करवाईं। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान में तीन कब्रों को खोदने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि सिर गायब होने के आरोपों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टयता मामला तंत्रक्रिया से जुड़ा लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed