फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   three dead body found

Hapur News: नाले और रजवाहों में मिले तीन शव

Mon, 18 Mar 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 18 Mar 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
three dead body found
पिलखुवा। थानांतर्गत क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसमें से एक की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि दो की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस ने राहगीरों की सूचना पर अचपल गढ़ी गांव के नाले से शव बरामद किया। जिसकी बाद मृतक के परिजनों ने मनोज कुमार (41) के रूप में पहचान की। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी थी, वह शराब के नशे में नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दूसरा शव सिखेड़ा रोड स्थित रजवाहे और दोपहर बाद मसौता रजवाहे से बरामद किया। सिखेड़ा रजवाहे में सुबह ही पानी छोड़ा गया, पानी के साथ शव पीछे से बहकर आने की पुलिस आशंका जता रही है। दोनों ही मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। अभी तक दोनों ही शवों की पहचान नहीं हो सकी है। एसएचओ खिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक की जांच में शव पीछे से बहकर आना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed