{"_id":"6579df34c688eece110e2c69","slug":"three-brothers-beat-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5754-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: खेत पर काम कर रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: खेत पर काम कर रहे युवक को पीटा
Wed, 13 Dec 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 13 Dec 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुशर्रफपुर झंडा में खेत पर सिंचाई कर रहे युवक को गांव के तीन भाइयों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी अजयवीर सिंह ने बताया कि 11 दिसंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उसका पुत्र विराट खेत पर सिंचाई कर रहा था। इसी बीच गांव निवासी संदीप, पवन व सुमित उर्फ मूली पुत्रगण देवेंद्र सिंह ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से उसके पुत्र पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर उनका छोटा भाई मौके पर पहुंचा और घायल विराट को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर संदीप, पवन व सुमित उर्फ मूली पुत्रगण देवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।