{"_id":"65788cd2158f1565b307b706","slug":"three-boys-beaten-badly-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1545-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कांवी में तीन युवकों को लाठी-डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कांवी में तीन युवकों को लाठी-डंडों से पीटा
Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। कांवी गांव में तीन युवकों की पिटाई करने का आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी में मुकदमा दर्ज किया है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव कांवी निवासी तेजपाल सिंह द्वारा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 दिसंबर की शाम करीब सात बजे भाई सुमित और भतीजा कुलदीप ऑटो से आटा लेने चक्की पर गए थे। ऑटो पीछे करने के दौरान मकान के बाहर दरवाजे पर बने रैंप पर चढ़ गया। इसी बात को लेकर गांव के ही पांच युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों लाठी-डंडों और सरियों से उन्हें बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तेजपाल सिंह की तहरीर पर दीपक, दिपांशु, विकास, मनीष समेत पांच के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।