फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threaten by accused of murder

Hapur News: भाई के हत्यारोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

Wed, 05 Jul 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 05 Jul 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
threaten by accused of murder
धौलाना। इकलैंडी गांव के पूर्व प्रधान के भाई की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों ने मुकदमे में गवाह बने पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है। जिसमें पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधान पंकज सिसोदिया के भाई जयप्रकाश की कुछ माह पूर्व हत्या हो गई थी। मामले में पंकज सिसोदिया ने तहरीर देते हुए कहा कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उसे और उसके बेटे हर्ष को नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पर हत्या की धमकी दी है। मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन


----



सडक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाना।

बुधवार को गांव कपूरपर से गाजियाबाद ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार युवक की एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने पर मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत का समाचार सुन परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को अपने घर ले आए।
विज्ञापन


गांव कपूरपुर निवासी नवाब अली पुत्र रमजान अली 22 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर डासना गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह यूपीएसआईडीसी चौकी के पास पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

देवेंद्र सिसौदिया ०५एचपीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed