फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Threat of kidnapping on protest against molestation

Hapur News: छेड़छाड़ के विरोध पर अपहरण की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Threat of kidnapping on protest against molestation
गढ़मुक्तेश्वर। एक गांव में छेड़छाड़ के विरोध पर किशोरी के अपहरण की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि 15 मई को वह अपनी दवा लेने के लिए हापुड़ गई हुई थी, वहीं उसके पति भी घर पर नहीं थे। महिला का कहना है कि उसकी बेटी घर में नीचे के कमरे में और बेटा ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात पड़ोस में ही रहने वाला टीटू किसी तरह उसके घर में घुस गया। जिसने कमरे में सो रही उसकी बेटी के साथ अश्लील हकरत की। आंख खुलने के बाद शोर मचाने पर बेटा ऊपरी मंजिल से नीचे पहुंचा, तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। अगले दिन सुबह घर पहुंचने पर बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। जिसके चलते वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची। जहां आरोपी समेत उसके माता-पिता और भाई ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर बेटी के अपहरण की धमकी दी। पीड़िता ने सभी आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर टीटू समेत उसके परिजनों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed