फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   threat of acid attack

Hapur News: किशोरी पर तेजाब फेंकने की दी धमकी

Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
threat of acid attack
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी को इंस्टाग्राम आईडी से तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल की छात्रा है। रेलवे रोड पर उसकी पुत्री के साथ गौतम गाबा निवासी मोहल्ला कलेक्टरगंज ट्यूशन पढ़ता था। इसकी हरकतों के बारे में उसकी पुत्री ने अपनी मां को बताया। इस पर उसकी पत्नी ने गौतम की मां से बात की। इसके बाद इंस्टाग्राम आईडी से उसकी पुत्री को बदनाम करने की धमकियां दी जाने लगी। यह जानकारी मिलने पर वह गौतम के घर पहुंचा और इसकी शिकायत की। लेकिन इसके बाद भी इंस्टाग्राम आईडी से उसे मारने व पुत्री पर तेजाब फेंकने की धमकियां मिली। इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाला युवक बार-बार गौतम के माता पिता को कुछ मत बताओ, शिकायत मत करो की धमकियां देने लगा। इसकी शिकायत उसने थाना साइबर क्राइम में की। इसके बाद 18 जून को उसकी पुत्री गली में कुत्ते को टहला रही थी। इसी बीच एक पत्थर में लिपटा कागज का टुकड़ा उसकी पीठ में आकर लगा। इसमें कलेक्टर गंज मत जाना अभी तो यह ट्रेलर है और फिल्म का अंजाम बुरा होगा, पुलिस में शिकायत मत करना धमकियां लिखी थी। इससे वह अधिक भयभीत है। उसने अपनी व उसकी पुत्री की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed