{"_id":"59511ee74f1c1b14248b48cc","slug":"thousands-of-heads-bowed-at-the-gate-of-god-for-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन और शांति के लिए खुदा के द्वार पर झुके हजारों सिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन और शांति के लिए खुदा के द्वार पर झुके हजारों सिर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 26 Jun 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : अमर उजाला
ईद-उल-फितर सोमवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हजारों लोगों को ईदगाह में शहरकाजी कारी मोहम्मद असगर ने ईद की नमाज अदा कराई और मुल्क में अमनो-अमान की दुआ करा लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद मनाने की अपील की।
विज्ञापन
ईद- उल- फितर पर पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुबह सवेरे से ही ईद की नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह आठ बजे ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
शहर काजी कारी मोहम्मद असगर ने कहा कि हमें आपसी सौहार्द व भाईचारा कायम रखकर ईद को मनाना चाहिए। ईदगाह पर जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश, एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी राममोहन सिंह,
विज्ञापन
एडीएम रजनीश राय, एसडीएम अजय श्रीवास्तव, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली निरीक्षक आर के सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी मौके पर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। दिन के समय भी शहर की मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की मोबाइल सेवा और लेपर्ड पर सवार जवान गश्त करते दिखे।
ईद के अवसर पर ईदगाह पर हजारों की संख्या में लोगों के नमाज पढ़ने के मद्देनजर पुलिस ने बुलंदशहर रोड पर वाहनों का आवागमन सुबह करीब सात बजे से रोक दिया था। तीन घंटे बाद करीब दस बजे इस मार्ग से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान वाहनों को बाईपास से निकलवाया गया। यातायात प्रभारी योगेन्द्र मलिक ने यातायात व्यवस्था को बनाने में काफी मशक्कत की।