फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Thousands of devotees took a dip of faith in Ganga on Vasant Panchami

Hapur News: वसंत पंचमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees took a dip of faith in Ganga on Vasant Panchami
ब्रजघाट। बसंत पंचमी पर्व पर गंगानगरी ब्रजघाट के साथ ही पुष्पावती पूठ और लठीरा के तट पर 50 हजार के आसपास भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके अलावा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कर पीले पकवान का भोग भी लोग लगाया गया।
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर्व को मां सरस्वती की पूजा का विशेष पर्व माना जाता है, जो वसंत के आगमन का भी सूचक है। इस पर्व पर दिल्ली, हरियाणा के अलावा आसपास के जनपदों और स्थानीय लोगों ने ब्रजघाट के साथ ही दोनों गांवों के गंगा तट पर पहुंच कर गंगा स्नान किया। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद रविवार को वसंत पंचमी पर गंगानगरी में भी पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। गंगा के मुख्य स्नानघाट, बाजार और हाईवे पर भी पुलिस टीम तैनात रही। वहीं गंगा तट पर सादा वर्दी में भी महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। गंगा सभा आरती समिति के सदस्य भी समय-समय पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भक्तों से गहरे जल में न जाने का आग्रह करते रहे। गंगा स्नान के बाद भक्त ब्रजघाट के मंदिरों में पहुंचे और भगवान का पूजन कर सभी की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

शारदा माता मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

गढ़ नगर के तार गली में स्थित शारदा माता मंदिर के स्थापना दिवस पर रविवार को मां शारदा का पूजन किया गया। नितेश पंडित ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन ही मंदिर में माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी। हवन और पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारा हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद चखा। इस दौरान अशोक पहलवान, गौरव शर्मा, मोहित गुप्ता, दीपक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, चरण सिंह ठाकुर, राजरानी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed