{"_id":"657f345e033a2226a9043217","slug":"thieves-targeted-a-closed-house-stole-jewelery-worth-lakhs-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5875-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण किए चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड पर पुलिस लाइन के पास स्थित मोहल्ला बसंत एंक्लेव में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर यहां से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी मोनिका विकास भवन में बोरिंग टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शनिवार शाम पौने छह बजे वह अपनी मां व दो बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर अपने मायके गढ़ रोड स्थित मोहल्ला सुभाष नगर गई थी। रविवार को आसपास के लोगों ने घर के ताले टूटे होने की मोनिका को सूचना दी। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में घर पर पहुंची। मकान में सेफ व बेड में रखा सामान इधर-उधर फैला था। चोरी होने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।