{"_id":"6a03610d14659a25ba0f54c6","slug":"thieves-enter-shiva-temple-steal-three-brass-bells-hapur-news-c-306-1-gha1001-122040-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शिव मंदिर में घुसे चोर, पीतल के तीन घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शिव मंदिर में घुसे चोर, पीतल के तीन घंटे चोरी
विज्ञापन
गांव चांदनेर के मंदिर से घंटी चोरी होने के बाद खाली पड़ी जंजीर। स्रोत ग्रामीण
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से तीन घंटे चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी सचिन चौहान ने बताया कि वह मंदिर की देखरेख करते हैं। उनका परिवार प्रतिदिन सुबह-शाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करता है।
सोमवार रात करीब 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने पर देखा कि मंदिर में लगे पीतल के तीन घंटे गायब थे।
मंदिर परिसर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला, इससे चोरी की आशंका और गहरा गई। घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल में चोरी की घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले में जांच कराई जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किए जा रहे हैं।