फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   There has been no sunshine for four days, the chill continues

Hapur News: चार दिन से नहीं निकली धूप, ठिठुरन बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
There has been no sunshine for four days, the chill continues
तहसील चौराहे पर ठंड में जाती युवतियां। संवाद
हापुड़। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों से लोगों को सूरज के दर्शन भी नहीं हो सके हैं। ठिठुरन लोगों को और अधिक परेशान कर रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। ठिठुरन बढ़ने के कारण बच्चे और बूढ़े घरों में कैद रहे। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह दस बजे के करीब कोहरा कम हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण गलन का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह और शाम लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा है। जिस हिसाब से ठंड बढ़ रही है उस हिसाब से अभी कई दिन तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


पिछले चार दिन से लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हो सके हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहे और बारिश होने की संभावना बनी रही। लोगों को दिनभर ठिठुरन से निजात नहीं मिल सकी। शहर और देहात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव का सहारा लेकर लोग ठंड दूर करने का प्रयास करते दिखे। दुकानों और ऑफिसों में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। अगले सप्ताह भी सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed