फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of a locked house

Hapur News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of a locked house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गांव ढाना में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 65 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


तहरीर देकर पीड़ित सुभाषचंद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा कामकाज के चलते दूसरे शहर में रहता है। एक सप्ताह पूर्व वह परिजनों के साथ अपने बेटे आशीष से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां से वह रविवार को गांव वापस लौटा। पीडि़त का कहना है कि घर पहुंचने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। वहीं अंदर कमरों समेत अलमारी के भी ताले टूटे हुए थे। इसके अलावा सभी सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। जिसके बाद उसने घर में तलाशी ली, तो पता चला कि चोर 65 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात, कीमती कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed