फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ में बंद मकान से लाखों रुपये का सामान और हजारों रुपये का जेवर चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर नो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बहादुरगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बहादुरगढ़ निवासी शादिल शेख ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के डासना में रहता है। पीड़ित ने बताया कि बहादुरगढ़ में एक मकान हैं। जिसमें वह समय-समय पर आता जाता रहता है। 29 मार्च को आरोपी मुल्ला उस्मान, भूरी, रिहान, सूफियान, छोटू, समयदीन, अनस, चांद और सलीम ने घर का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। कमरों में रखे संदूक और सेफ खंगाली। जिसमें रखी सोने की अंगूठी और चांदी, दो लोहे के गाटर, पीतल और सिल्वर के कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी तो आरोपी और पुलिस की मिलीभगत के चलते कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। जब आरोपियों को पता चला कि इस संबंध में थाने में तहरीर दी है, तो आरोपियों ने कहा कि इस मकान को बेच दो अन्यथा कब्जा कर लिया जाएगा। इस बात का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी समेत सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरी में न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में न्यायालय के आदेश पर थाना बहादुरगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया है, संबंधित मामले में गंभीरता से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed