{"_id":"65218be0c04a45d858050af4","slug":"theft-in-two-house-hapur-news-c-138-1-pkw1001-943-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चोरों ने दो मकानों से नकदी व गहने किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चोरों ने दो मकानों से नकदी व गहने किए चोरी
Sat, 07 Oct 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव पबला में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों से नकदी व गहने चोरी कर लिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पबला निवासी किसान रविंद्र शनिवार सुबह तीन बजे परिवार के साथ खेत पर गुलाब के फूल तोड़ने गया था। रविंद्र ने बताया कि करीब साढे 11 बजे खेत से लौटे तो घर में सामान बिखरा देखा। दीवार कूद कर घर में प्रवेश हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे दस हजार रुपये और लाखों के गहने चोरी कर लिए।
इसके अलावा चोरों ने नौरंगपुरी स्थित मकान से नकदी चोरी कर ले गए। गालंद निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह गांव गया था। शुक्रवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही चोरों की गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।