फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Theft in mobile tower, jeweler's shop and house

Hapur News: मोबाइल टावर, सराफ की दुकान और घर में चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Theft in mobile tower, jeweler's shop and house
सिंभावली। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चोरों ने मोबाइल टावर से उपकरण, घर से 1.55 लाख रुपये, आभूषण चोरी किए। वहीं सराफ की दुकान से सोने की दो अंगूठी ठग लीं। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


- घटना नंबर एक

जनपद मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की परिवहन पुरम कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार ने तहरीर में उल्लेख किया है कि वह मोबाइल कंपनी में कार्यरत हैं। कंपनी का टावर गांव शरीफपुर में लगा हुआ है। जिस पर योगेंद्र कुमार टैक्नीशियन के रूप में कार्यरत हैं। 26 अक्तूबर की रात चोरों ने परिसर में घुसकर उपकरण चोरी कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह तहरीर देने आया है।
विज्ञापन


- घटना नंबर दो

सैफी कॉलोनी निवासी शमीना ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रही थी। देर रात जनपद मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुंडाली निवासी दो युवक खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। जिन्होंने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जिसमें वह सोए हुए थे। इसके बाद आरोपी दूसरे कमरे में रखे एक लाख 55 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। आहट होने पर वह जाग गए, तो आरोपी नकदी व सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना नंबर 03

सिंभावली निवासी ज्ञानेंद्र ने भी रविवार को तहरीर दी है, जिनका कहना है कि वह हरोड़ा मोड़ पर सराफ की दुकान करते हैं। शनिवार को एक महिला और दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। जिन्होंने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि तीनों ने दूसरे आभूषण दिखाने में लगाकर डिब्बे में दो अंगूठी निकालकर उनकी जगह नकली अंगूठी रख दी। जिनकी कीमत करीब 57 हजार रुपये है। आरोपियों के जाने के बाद उन्हें इस बारे में जानकारी हो सकी।


- क्या कहते हैं अधिकारी

मोबाइल टावर में चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य दोनों मामलों में भी तहरीर के आधार पर जांच कराते हुए चोरों की तलाश कराई जा रही है। - वरुण मिश्रा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed