{"_id":"64a6e680e06073e408082a44","slug":"theft-in-front-of-police-chowki-hapur-news-c-135-1-hpr1001-861-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस चौकी के सामने चाय की दुकान में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस चौकी के सामने चाय की दुकान में हजारों की चोरी
Thu, 06 Jul 2023 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 06 Jul 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एसएसवी पुलिस चौकी के सामने स्थित एक चाय की दुकान में बुधवार की रात चोरी कर ली। पुलिस की सतर्कता को धता बताते हुए ऑटो से आए चोर दुकान से हजारों रुपये की नकदी, सिगरेट की डिब्बी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चाय की दुकान के पास लगे एक कैमरे में आरोपी कैद हो गया। पुलिस उसकी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी पुलिस चौकी के सामने विशाल टी स्टॉल है। दुकान संचालक विधवा महिला नरेश कुमारी के परिवार के लालन पोषण का यही एक जरिया है। महिला दुकान में ही सोती है। बुधवार रात करीब एक बजे महिला संचालक का पुत्र नगरकोट गया हुआ था। इसी दौरान रात में ऑटो दुकान के बाहर आकर रुका और उसमें से एक युवक उतरा। कुछ ही देर में युवक दुकान से गल्ला उठाकर ले गया। गल्ले में करीब 13 हजार रुपये, सिगरेट की डिब्बी, एक चांदी की चैन आदि सामान मौजूद था। बृहस्पतिवार की सुबह को वारदात का पता चला तो पीड़ित ने पुलिस चौकी में सूचना दी। यह वारदात पास ही दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।