फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Registration for law courses closed; today is the last date to submit hard copies at colleges

Hapur News: विधि पाठ्यक्रमों में पंजीकरण बंद, कॉलेजों में हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Registration for law courses closed; today is the last date to submit hard copies at colleges
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विधि पाठ्यक्रमों और स्नातक, परास्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हुई। छात्र अब मंगलवार को पंजीकरण की हार्ड कॉपी कॉलेजों में जमा करेंगे। इसके आधार पर ही उन्हें दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर दिया था, इस प्रक्रिया में पहले से पंजीकृत लेकिन प्रवेश नहीं लेने वाले छात्रों को भी शामिल किया गया। सोमवार को अंतिम दिन ऐसे छात्रों ने आवेदन किए। पंजीकरण की हार्डकॉपी 22 सितंबर तक जमा करनी होगी। इसके बाद प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की वरीयता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


वरीयता सूची संबंधित पाठ्यक्रम की अर्हता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। इसमें वेटेज के रूप में वार्ड कोटा, एनसीसी, एनएसएस आदि के प्रमाणपत्रों को भी नियमानुसार शामिल किया जाएगा। सूची तैयार होने के बाद 24 और 25 सितंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्षीय एलएलबी में पंजीकृत अभ्यर्थियों को 24 और 25 सितंबर को अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से डैशबोर्ड पर प्रवेश शुल्क जमा करने का लिंक दिखाई देगा। लिंक उपलब्ध होने के बाद संबंधित विभाग में शैक्षणिक एवं आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों के साथ संपर्क करना होगा। वहीं, स्नातक, परास्नातक कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक छात्र भी 22 सितंबर तक पंजीकरण की हार्डकॉपी कॉलेजों में जमा करेंगे। इसके बाद 23 सितंबर को महाविद्यालय और संस्थान वरीयता सूची तैयार करेंगे।






पंजीकरण करने वाली छात्राओं को कॉलेज में बची सीटों पर प्रवेश दिलाया जाएगा। जिन छात्राओं ने आवेदन किए हैं, वह हार्ड कॉपी अवश्य जमा करा दें। - प्रो.साधना तोमर, प्राचार्या, एकेपी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed