फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   theft in a lock house

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 16 Jun 2023 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 16 Jun 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
theft in a lock house
हापुड़। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रभा विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


प्रभा विहार कॉलोनी निवासी भारती गोपाल ने बताया कि चार जून की सुबह पति संजय व पुत्र वैभव किसी काम से घर से बाहर गए थे। दोपहर के समय घर का ताला लगाकर दवा लेने के लिए चिकित्सक के पास गई थी। इसी दौरान दिन दहाड़े चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। चोर घर से 60 हजार रुपये व आठ लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed