{"_id":"6969267abcf29dd80c046357","slug":"theft-in-a-house-hapur-news-c-306-1-gha1001-119706-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छत का जाल काटकर घर में घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छत का जाल काटकर घर में घुसे चोर
Thu, 15 Jan 2026 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 स्थित गोपाल धाम कॉलोनी में चोरों ने छत पर लगा जाल काटकर एक बंद मकान में प्रवेश किया और करीब सात लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया।
गोपाल धाम कॉलोनी निवासी अनिल चौधरी ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनकी माता की तबीयत खराब चल रही थी। इसी कारण वह अपनी पत्नी के साथ नगर की ही बाग कॉलोनी में मां की देखरेख के लिए रुके हुए थे। उन्होंने अपने गोपाल धाम स्थित मकान में ताला लगा दिया था। अनिल चौधरी ने बताया कि चोरों ने छत पर लगे जाल को काटा और उसी रास्ते से घर के अंदर घुसे। इसके बाद पूरे घर को खंगाल डाला। घर में रखी सेफ संदूक को तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने और लगभग तीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा चोर घर में लगी एलईडी टीवी, एसी, कीमती कपड़े, बर्तन, स्कूटी सहित अन्य घरेलू सामान भी ले गए। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब वह अपने घर पहुंचे और ताला खोला, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
सीओ स्तुति सिंह ने चोरी की घटना के संबंध में जांच शुरु कर दी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।