{"_id":"676d909ef8a4c3212f0fc03e","slug":"theft-in-a-closed-house-hapur-news-c-306-1-gha1001-111667-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान से लाखों की नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान से लाखों की नकदी और गहने चोरी
Thu, 26 Dec 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली।
दुर्गा कॉलोनी निवासी सोनम यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपनी माता सरला यादव के साथ पैतृक आवास में रहती हैं। 23 दिसंबर को वह अपनी माता के साथ नोएडा में रहने वाले अपने भाई के घर गई थी। सोनम ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह दोनों गढ़ लौटी। मुख्य द्वार का ताला खोल कर अंदर पहुंचने पर घर का सामान अस्त व्यस्त मिला। छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे की अलमारियों के ताले तोड़कर करीब सात लाख रुपये के गहने और 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराते हुए चोरों की तलाश कराई जा रही है।