फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The water cooler at the CHC was out of order, causing problems for patients and attendants in the heat.

Hapur News: सीएचसी में बंद पड़ा वाटर कूलर, गर्मी में मरीज और तीमारदार परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The water cooler at the CHC was out of order, causing problems for patients and attendants in the heat.
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। भीषण गर्मी के बावजूद अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन करीब 500 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इस तपती गर्मी में पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर के बंद होने के कारण लोगों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ता है या फिर हैंडपंप और अन्य असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार अस्पताल प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी के मौसम में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं की अनदेखी आम बात हो गई है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

तीमारदारों का आरोप है कि वाटर कूलर को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द वाटर कूलर को दुरुस्त कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

- बोले अधिकारी

आरो वाटर कूलर की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही शीतल पेयजल मुहैया हो सकेगा। - शशिभूषण, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed