{"_id":"6aa43bef4818113b38020ec6","slug":"the-three-mlas-received-a-sum-of-75-crore-as-funds-hapur-news-c-135-1-hpr1005-148178-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीनों विधायकों को निधि के रूप में मिली 7.5 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीनों विधायकों को निधि के रूप में मिली 7.5 करोड़ की धनराशि
विज्ञापन
हापुड़। प्रदेश सरकार ने विधायकों को उनके इस कार्यकाल की विधायक निधि की अंतिम किस्त जारी कर दी है। जिले के तीनों विधायकों को 2.5-2.5 करोड़ के अनुसार 7.5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। वहीं, विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। जिससे कि चुनाव से पहले कार्य शुरू कराए जा सकें।
शासन स्तर से हर साल प्रत्येक विधायक को उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की किस्त दी जाती है। चुनाव से पहले इस विधायक निधि से विधायक अपने-अपने इलाके में और अधिक विकास कार्य करा सकेंगे। यह विधायकों के इस पांच साल के कार्यकाल से अंतिम निधि होगी।
जिले में हापुड़ सदर, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तीन विधानसभा हैं। इसमें सदर विधानसभा में विजयपाल आढ़ती, धौलाना में धर्मेश तोमर और गढ़मुक्तेश्वर में हरेंद्र तेवतिया हैं। इन तीनों विधायकों की शासन से ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त है। किश्त जारी होने से पहले ही तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव दे दिए थे। हालांकि, अब प्रस्ताव फिर से मांगकर इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके आधार पर विभाग कार्य योजनाएं तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
अब किश्त जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया कराकर जल्द ही निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। मामले में परियोजना निदेशक अनवर शेख का कहना है कि जिले के तीनों विधायकों की वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी किश्त जारी हो गई है। जल्द ही प्रस्तावों को अंतिम रूप देकर टेंडर निकाले जाएंगे।