फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The tender procedure will be held online.

ऑनलाइन होगी टेंडर प्रक्रिया

Sun, 07 Feb 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 07 Feb 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
The tender procedure will be held online.
अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो अप्रैल में पालिका की वेबसाइट चालू हो जाएगी। इसके शुरू होने से जहां टेंडर प्रक्रिया ऑन लाइन होगी वहीं आय व्यय का लेखाजोखा भी अपडेट रहेगा। इतना ही नहीं विभाग वार डाटा एंट्री होगी।
विज्ञापन


पालिका ने अपनी वेबसाइट बनवानी शुरू कर दी है। शासन की मंशा भी है कि अप्रैल तक पालिकाओं की वेबसाइट चालू हो जाए।

अमृत योजना के तहत होने वाले कार्यों को देखते हुए कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह चालू हो जाए। पालिका की वेबसाइट बनने से विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया हो सकेगी।
विज्ञापन


ताकि कार्यों में पारदर्शिता रहे और सरकारी धन का दुरुपयोग न हो। निविदा और नीलामी प्रक्रिया ऑन लाइन कराई जाएगी।

साथ ही पालिका के निर्माण, बिजली, जलकल, गृहकर, स्वास्थ्य आदि विभागों से जुड़ी तमाम जानकारी और डाटा अपलोड किया जा सके।

पालिका की संपत्ति, पार्क, सड़कें, पेयजल लाइन, पानी की टंकी, नलकूप आदि की जानकारी भी साइट पर मिल सकेगी। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि वेबसाइट बनकर तैयार हो रही है। उम्मीद है कि अप्रैल माह में इसे चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed