{"_id":"58a32dac4f1c1b110dd842e2","slug":"the-strong-room-was-sealed-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के चलते सील किया गया स्ट्रांग रूम परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के चलते सील किया गया स्ट्रांग रूम परिसर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सील किया गया स्ट्रांग रूम परिसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति स्थित तीनों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। स्ट्रांग रूम से पहले पूरे परिसर को बेरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने मंडी समिति में सुबह घूमने आने वाले लोगों को न आने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मंडी समिति में रविवार को सभी स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सील कर दिया गया। प्रशासन ने अगले एक माह के लिए ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मंडी समिति में जगह जगह बैरियर लगाए हैं।
विज्ञापन
केवल प्रत्याशियों के एजेंट को पास जारी किये गए हैं। जो समय समय पर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ईवीएम की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल चौबीस घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
इनकी ड्यूटी स्ट्रांग रूम में चारों ओर 24 घंटे लगायी गयी है। तीन पालियों में चौबीस घंटे पुलिस प्रशासन के एक-एक अधिकारी रहेंगे। यह अधिकारी कंट्रोल रूम से स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। चूहों से ईवीएम को बचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं।
स्ट्रांग रूम का चयन ऐसे कमरों में किया है, जहां कोई छेद तक नहीं था। कक्षों के बाहर केमिकल का छिड़काव किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि मंडी समिति में जहां पर भी बैरियर लगाए हैं, उससे आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है।