फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The Ramlila Committee performed the *Bhoomi Pujan* in accordance with rituals

Hapur News: रामलीला कमेटी ने विधि-विधान से किया भूमि पूजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila Committee performed the *Bhoomi Pujan* in accordance with rituals
गढ़ में रामलीला स्थल पर भूमि पूजन करते समिति के सदस्य। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। आगामी रामलीला आयोजन के लिए रामलीला कमेटी ने भूमि पूजन कार्यक्रम किया। विधि-विधान से हुए पूजन में कमेटी अध्यक्ष रूपेश पंडित और पिंकी त्यागी ने भव्य आयोजन की कामना की। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र तेवतिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर के महंत बारह गिरि की मौजूदगी में पंडित सुरेंद्र तिवारी और विनोद शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। रामलीला आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कमेटी ने बताया कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य की विजय का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अध्यक्ष रुपेश पंडित ने जानकारी दी कि इस वर्ष रामलीला 6 अक्तूबर से शुरू होगी। 10 अक्तूबर को भव्य राम बरात निकाली जाएगी। इसके बाद रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को राजतिलक के साथ रामलीला का विधिवत समापन होगा। अध्यक्ष पिंकी त्यागी ने बताया कि भव्य आयोजन के लिए कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर विष्णु नागर, नितिन जैन, अमित गौतम, मदनपाल सिंह, रुचिर गुप्ता, लोकेश गर्ग, करन, दिनेश त्यागी, राहुल, टींकू शर्मा, हरीश और पुरुषोत्तम सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed